जिस समय एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगी, उस समय सिर्फ मैस के इंचार्ज वहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी थी और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाते हुए जल्द आग पर काबू पा लिया गया।
जालंधर के डिफेंस कॉलोनी इलाके में देर रात एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लग गई। आग मैस की ऊपरी मंजिल में लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जिस समय एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगी, उस समय सिर्फ मैस के इंचार्ज वहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी थी और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाते हुए जल्द आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मैस के इंचार्ज यहां पर आए हुए थे और वह अपना सामान बाहर निकाल रहे थे। फिलहाल आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में दमकल विभाग के कर्मचारी ही बता पाएंगे।