फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पूर्व वन अधिकारी पर ईडी ने कसा शिकंजा, 53.64 लाख की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय जालंधर ने पंजाब के चर्चित वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक और कार्रवाई करते हुए पूर्व वन अधिकारी की को 53.64 लाख की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।
विज्ञापन

संपत्ति पूर्व रेंज वन अधिकारी सुखविंदर सिंह बुढलाडा की है। जालंधर जोनल ऑफिस की ओर से वीरवार देर शाम को इसकी जानकार दी गई थी। यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच दो प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सुखविंदर सिंह ने बुढलाडा वन अधिकारी में पद पर रहते हुए कई गैर-मौजूद संस्थाओं के नाम से बिल तैयार करवाए। इन फर्जी बिलों के आधार पर सरकारी धन को निजी व्यक्तियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। बाद में यह धन नकद में सुखविंदर सिंह को वापस कर दिया गया। इस आपराधिक षड्यंत्र के जरिये सुखविंदर सिंह ने 53.64 लाख की अवैध कमाई की। यही वह रकम है जिसे अब ईडी ने अटैच किया है। ईडी घोटाले में पंजाब सरकार के तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भी गिरफ्तार किया था। उन पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने उनके खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी जिस पर अदालत ने आरोप तय भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें