फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दवा कारोबारी गिरफ्तार: ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम दवा की कालाबाजारी से कमाए करोड़ों... ईडी ने की रेड

Thu, 11 Dec 2025 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जालंधर में दवा व्यापारी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी साइकोट्रॉपिक गोलियां बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपये की काली कमाई की है।
विज्ञापन
जालंधर में ईडी की रेड। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए श्री श्याम एजेंसी के मालिक व कारोबारी अभिषेक कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था। इस काले धन को वह निवेश कर रहा था।

विज्ञापन


ईडी की गिरफ्तारी के बाद अभिषेक कुमार चौहान को मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया। ईडी का दावा है कि प्रारंभिक जांच में 3.75 करोड़ रुपये की गड़बड़ी और अवैध लेन-देन का पता चला है। जांच एजेंसी इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पूछताछ में लगी है। 

ईडी के मुताबिक अभिषेक कुमार ने अपनी फर्म श्री श्याम मेडिकल एजेंसी के नाम पर दवाओं की भारी खरीद की। लेकिन इस पूरे स्टॉक में से करीब 75% माल कागजों से बाहर यानी पूरी तरह अवैध तरीके से बेच दिया गया। गैरकानूनी बिक्री को छिपाने के लिए बिलों में बॉक्सों की संख्या बढ़ाकर दर्ज की जाती थी, ताकि ब्लैक में बेचे गए बॉक्स भी कागजों पर वैध बिक्री की तरह दिखाई दें। इन लेन-देन की कैश वेल्यू लगभग 3.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई से दिलकुशा मार्केट में हड़कंप मच गया है और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें