फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग करने से रोका तो हंगामा हो गया

Sun, 11 May 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर के पास नाके में गश्त कर रही पुलिस टीम पर चार युवकों ने हमला कर दिया। सभी युवक नशे में धुत्त थे ओर शोर करते जा रहे थे। जब पुलिस ने इन युवकों को रोका तो युवकों ने पहले ईंटें बरसाई ओर उसके बाद कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों युवक संतोखपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने व उनकी वर्दी फाड़ने के तहत मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन




एएसआई ने बताया कि घटना नूरपुर में स्थित एचडीएफसी बैंक की है। वहां दो कांस्टेबल गश्त कर रहे थे। इस दौरान कांस्टेबल सतबीर सिंह और बलराम सिंह ने बाइक स्वार को रोका। इनमें से एक बाइक पर जा रहे दो युवक रुक गए और गाली गलौच करने लगे। शोर सुन आगे निकल गए युवक भी वापस आए और उन्होंने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पुलिस की एक राइफल टूट गई। एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।



तफ्तीश अधिकारी जग्गी के मुताबिक चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 353 (सरकारी कर्मचारी पर हमला करना), 186 वर्दी को फाड़ना समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। युवकों की पहचान हरदीप सिंह व मनदीप सिंह पुत्र चरणजीत सिंह और लभजोत सिंह व हैप्पी के रूप में हुई है। चारों आरोपी न्यू संतोखपुरा के रहने वाले हैं। जब एएसआई सतवीर सिंह सभी को लेकर थाने पहुंचे तो हरदीप सिंह को ज्यादा हुल्लड़ करने के आरोप में हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन




इस पर गुस्साए अन्य तीन युवकों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। तीनों ने थाने में मौजूद पुलिस वालों पर ईंटें बरसाईं। एएसआई सतवीर सिंह के हाथ पर ईंट लगी जिससे वह घायल हो गए। जाते-जाते हमलवारों ने थाने के संतरी की बंदूक छीन ली और फिर वहीं पर फेंक कर फरार हो गए। सुबह जब हवालात में बंद नशेड़ी हरप्रीत सिंह निवासी न्यू संतोख पुरा को होश आया तो उसने बताया कि फरार युवकों में से एक उसका भाई संदीप सिंह और दो दोस्त नवजोत, दुशांत सिंह हैप्पी निवासी न्यू संतोख पुरा हैैं। पुलिस ने उनके घर का पता पूछा और सभी को गिरफ्तार कर लिया।



थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पर हाथ डाला, सरकारी प्रापर्टी को खराब करने का प्रयास किया और नशे में हुल्लड़बाजी की तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ईंटे बरसाई लेकिन संतरी की बंदूक नहीं छीनी। पकड़े गए युवकों का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है लेकिन वे नशे के आदी हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें