जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाकर एक ही दिन में
विभिन्न थानों में नशा तस्करी के 14 केस दर्ज करते हुए कोटकपूरा के एक
पार्षद समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस
एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई
परमजीत सिंह ने कोटकपूरा के जैतो रोड से वहां के नगर पार्षद राजविंदर सिंह
को 300 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ
आपराधिक घटनाओं में भगोड़े चल रहे आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक
अलग केस भी दर्ज किया है।
अन्य मामलों में सीआईए स्टाफ के एएसआई
सुरिंदर सिंह ने फरीदकोट निवासी लखवीर सिंह को 250 ग्राम, कोतवाली पुलिस के
एएसआई जगदेव सिंह ने संजय नगर निवासी रिंकू सिंह को 100 ग्राम, सदर
फरीदकोट के एएसआई रूपिंदर सिंह ने गांव घुगियाना निवासी वरिंदरजीत सिंह को
70 ग्राम, एएसआई हरइंद्र सिंह ने घुगियाना निवासी संदीप कुमार को 100
ग्राम, एएसआई तेजिंदर सिंह ने गांव भाग सिंह वाला निवासी मनप्रीत सिंह को
60 ग्राम नशीले पाउडर और एएसआई परमजीत सिंह ने गांव किलानौ निवासी एक युवक
को 700 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया।
इसी तरह कोटकपूरा पुलिस के
एएसआई कुलवंत सिंह ने गांव सरावां निवासी दो भाइयों गुरतेज सिंह व अंगरेज
सिंह को 1 किलो, एएसआई कश्मीर सिंह ने जीवन नगर निवासी वीरपाल सिंह को 50
ग्राम, एएसआई गुरमीत सिंह ने चोपड़ा बाग निवासी संदीप सिंह को 50 ग्राम और
एसआई राम सिंह ने गांव हरीनौ निवासी हरविंदर सिंह को 100 ग्राम नशीले पाउडर
समेत काबू किया।
उधर जैतो के एएसआई जगपाल सिंह ने गांव चंदभान निवासी
भिंदर सिंह को 7 किलो चूरापोस्त और थाना बाजाखाना के एएसआई बलदेव सिंह ने
गांव पंजगराईं कलां निवासी रणजीत सिंह को 220 ग्राम अफीम और 200 ग्राम
नशीले पाउडर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में सादिक
पुलिस के एएसआई कुलदीप कुमार ने गांव किंगरा निवासी जगन सिंह को 1 किलो
चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है।