फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पति से मिलने आई महिला से नशीला पदार्थ मिला

Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद है महिला का पति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। माडर्न जेल में एनडीपीएस मामले में बंद कैदी पति से मिलने आई महिला से 137 ग्राम नशीला पदार्थ मिलने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा सुरक्षा कर्मियों की ओर से ली गई तलाशी के दौरान हुआ है। इस बारे में जेल सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को काबू कर थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेल में सजा काट रहे कैदी राहुल वर्मा निवासी गांव खोथरा एसबीएस नगर से मिलने के लिए उसकी पत्नी कमलजीत कौर आई थी, लेकिन जेल की ड्योढ़ी में तैनात सुरक्षा कर्मियों की टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 137 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस पर आरोपी कमलजीत कौर को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें