फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पैशल ट्रेनों को भविष्य में बंद करने की कोई योजना नहीं-डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की भविष्य में स्पेशल ट्रेनों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। रेल डिवीजन फिरोजपुर में मौजूदा समय में लगभग 67 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल का कहना है कि प्रवासी मजदूर अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान न दें। रेलवे स्टेशन जाकर वे आरक्षण कार्यालय से अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारतीय रेलवे की ओर से वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता रहेगा। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यात्री कोविड-19 से बचने के लिए यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, साबुन से हाथ धोना व सैनिटाइजर का प्रयोग करना सुनिश्चित करें।
इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, लुधियाना, जम्मूतवी, जालंधर सिटी, उधमपुर, पठानकोट, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, ब्यास और फिरोजपुर कैंट पर प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपये किया गया है और सिर्फ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इसकी बिक्री पर अगले आदेशों तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि वर्तमान में फिरोजपुर मंडल से 67 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर, जम्मूतवी, अमृतसर, फिरोजपुर कैंट तथा फाजिल्का रेलवे स्टेशनों से संचालित किया जा रहा है इन स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ 37 जोड़ी अनारक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का भी संचालन फिरोजपुर मंडल के प्रत्येक सेक्शन फिरोजपुर-बठिंडा, अमृतसर-पठानकोट, पठानकोट-उधमपुर, जालंधर-फिरोजपुर, लुधियाना-फिरोजपुर, बनिहाल-बारामुल्ला, फिरोजपुर-फाजिल्का, पठानकोट-जोगिंदरनगर आदि में यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अमृतसर रेलवे स्टेशन से 29 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो इंदौर, नागपुर, नांदेड, कोलकाता, बांद्रा टर्मिनस, हरिद्वार, न्यू जलपाईगुडी, जयनगर, सियालदह, न्यू तिनसुकिया, कोरबा, सहरसा, दरभंगा, कानपुर, कटिहार, हावड़ा आदि गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है। जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 16 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो बांद्रा टर्मिनस, वाराणसी, संबलपुर, पटना, अजमेर, भागलपुर, गोरखपुर, हावड़ा, पुणे, हजूर साहेब नांदेड, दिल्ली, ऋषिकेश, जैसलमेर, बाड़मेर तथा तिरुपति गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है।
श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से 13 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो नई दिल्ली, डॉ. आंबेडकर नगर, बांद्रा टर्मिनस, गांधीधाम, हापा, जामनगर, ऋषिकेश, कोटा, जबलपुर, अहमदाबाद तथा तिरुनेलवेली गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है। उधमपुर रेलवे स्टेशन से 4 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो इंदौर, प्रयागराज, कोटा तथा दुर्ग गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से 3 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो धनबाद, मुंबई सेंट्रल तथा मोहाली गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है। फाजिल्का रेलवे स्टेशन से 2 जोड़ी स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो दिल्ली तथा रेवाड़ी गंतव्य स्टेशनों के लिए जाती है। पूर्व (कोलकाता) की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनें मुख्यत: जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पंडित, दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, धनबाद, आसनसोल आदि स्टेशनों पर रुककर और जयनगर की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनें मुख्यत: जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, दरभंगा आदि स्टेशनों पर रुककर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें