फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौन हैं CBSE के नए एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मनजीत सिंह?, पंजाब से नाता, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Thu, 18 Dec 2025 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई), नई दिल्ली में कार्यरत एकमात्र पंजाबी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह का एडिशनल डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत होना समूचे पंजाब के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
विज्ञापन
डॉ. मनजीत सिंह को सम्मानित करते निखिल हंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई), नई दिल्ली में कार्यरत एकमात्र पंजाबी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह का एडिशनल डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत होना समूचे पंजाब के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। ताईक्वांडो कोच ऐवम रेफरी निखिल हंस ने विशेष रूप से दिल्ली जाकर डॉ. मनजीत सिंह से भेंट की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


निखिल हंस ने कहा कि डॉ. मनजीत सिंह की यह पदोन्नति उनकी असाधारण योग्यता, निष्ठा और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतने विशाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शिक्षा बोर्ड में किसी पंजाबी अधिकारी का इस उच्च पद तक पहुंचना पंजाब का मान बढ़ाने वाला है और यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई के अंतर्गत लगभग 31,000 विद्यालय संचालित हैं, जो 26 देशों में फैले हुए हैं। ऐसे व्यापक एवं विश्वसनीय शिक्षा बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति डॉ. मनजीत सिंह की प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रमाणित करती है। डॉ. मनजीत सिंह ने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है और वे कनाडा के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके 20 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग ले चुके हैं और विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किए जा चुके हैं। डॉ. मनजीत सिंह ने वर्ष 2014 में सीबीएसई, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में अपने प्रशासनिक कार्यकाल की शुरुआत की। उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के फलस्वरूप वर्ष 2019 में उन्हें डिप्टी सेक्रेटरी (शैक्षणिक एवं खेल विभाग) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवधि में उन्होंने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ किया, बल्कि सीबीएसई खेल विभाग को भी नई दिशा और पहचान प्रदान की।
विज्ञापन


उनके सशक्त नेतृत्व में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की भागीदारी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। सीबीएसई की टीमें लगातार पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर रही हैं।

निखिल हंस ने कहा कि डॉ. मनजीत सिंह का खेलों के क्षेत्र में योगदान विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा है। उनके नेतृत्व में सीबीएसई खेल गतिविधियों में पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के नए मानक स्थापित हुए हैं। डॉ. मनजीत सिंह की यह पदोन्नति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पंजाब के लिए सम्मान का विषय तथा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनकी इस सफलता पर पंजाब के शैक्षणिक, खेल एवं बौद्धिक जगत में हर्ष का वातावरण है और निखिल हंस सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सीबीएसई, नई दिल्ली के इस निर्णय का स्वागत एवं सराहना की है। इस अवसर पर निखिल हंस के साथ राहुल राणा, निदेशक, वर्ल्ड वाइड चैंपियन ताइक्वांडो अकादमी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें