फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के एससी विंग पंजाब प्रधान पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। महामारी के दौरान में चार गांवों में राजनीतिक बैठकें करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद कटारूचक्क पर थाना तारागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लाल चंद ने रविवार को पठानकोट के गांव माजरा, पक्खोचक्क, तारागढ़ और मदीनपुर में लोगों को इकट्ठा किया था।
विज्ञापन

इसकी फोटो उन्होंने अपने फेसबुक पर डाली थी, जिसमें वे दावा कर रहे थे कि गांवों के सैकड़ों परिवारों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान मौजूद लोगों न तो मास्क पहन रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। पुलिस ने इसी फोटो को संज्ञान में लेते हुई कार्रवाई की है। बता दें कि महामारी के कारण पंजाब में इन दिनों राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि आप नेता ने इस तरह का कार्यक्रम करवाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। हालांकि गिरफ्तार किए जाने के कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन की अवहेलना करने पर लाल चंद कटारुचक्क पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, कटारुचक्क ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें