फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना में लेक्चरर की हत्या

Tue, 26 Nov 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला,कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला में हेरिटेज सिटी में एक दिल दहलाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि जगरांव की लेक्चरर को उसके कंप्यूटर अध्यापक पति ने परिजनों के संग मिलकर मार डाला।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने कंप्यूटर टीचर, उसके पिता और माता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।

 जानकारी के अनुसार थाना सिटी पुलिस को दिए बयान में गुरदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह, सलेमपुरा जगरांव ने बताया कि उनकी बेटी जीवन ज्योत कौर (28) की शादी गुरविंदर सिंह पुत्र तरलोक सिंह, मोहल्ला सीनपुरा (कपूरथला) के साथ 15 अप्रैल 2012 को हुई थी।

उन्होंने बताया कि शादी के कुछ माह बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के एक साल बाद उसकी एक बेटी हुई।

वह इस समय साढे़ सात माह की है। बेटी होने पर ससुरालियों ने उसे और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अब गुरविंदर उनकी जायदाद से हिस्सा मांग कर था।
विज्ञापन


  गुरदेव ने बताया कि दामाद को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि उन्हें सोमवार देर सायं फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही वह परिवार समेत कपूरथला पहुंचे और सिटी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मृतका शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा।

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है उसे पति, सास और ससुर ने गला घोट कर मारा है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एमए, एमएससी आईटी पढ़ी थी और शादी से पहले से लेक्चरर थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पति गुरविंदर, सास जसवीर कौर और ससुर तरलोक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें