फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: जेल में कैदियों तक नशा पहुंचाता था डॉक्टर, STF ने धर दबोचा

Fri, 26 Aug 2022 01:00 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एसपी ने बताया कि ये कई नशेड़ी बंदियों को दवा के बहाने भी नशा देता था। डॉक्टर अपनी ड्यूटी जेल अस्पताल में अधिक लगवाता था। डॉक्टर का पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पता चल सके कि इसके साथ कौन-कौन लोग मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ की टीम ने जेल में कैदियों व हवालातियों को नशा पहुंचाने के आरोप में जेल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आठ ग्राम हेरोइन, 14 लाइटर, सिल्वर पेपर व जले 10 रुपये के नोट मिले हैं। एसटीएफ ने गुरुवार को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जेल में बंद कैदियों व हवालातियों को नशीले पदार्थ पहुंचाने वाले डॉ. शशि भूषण को गिरफ्तार किया है। यह पिछले लगभग सात माह से सेंट्रल जेल फिरोजपुर के अस्पताल में तैनात है।

 

यह जेल में बंद बंदी अर्शदीप, गैंगस्टर सन्नी प्रभाकर व मामा के साथ मिलकर जेल में बंद नशेड़ी कैदियों को नशा सप्लाई करता था। इसके पास से आठ ग्राम हेरोइन, 14 लाइटर, सिल्वर पेपर व जले हुए 10 रुपये के नोट मिले हैं।

एसपी ने बताया कि ये कई नशेड़ी बंदियों को दवा के बहाने भी नशा देता था। डॉक्टर अपनी ड्यूटी जेल अस्पताल में अधिक लगवाता था। डॉक्टर का पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पता चल सके कि इसके साथ कौन-कौन लोग मिले हैं। जेल में बहुत ही आसानी से नशा पहुंच रहा है। कई बार जेल अस्पताल की छत से गेंद में नशीले पदार्थ मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें