फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गुरुद्वारे में प्रधानगी पर विवाद, तलवारें चलीं, तीन जख्मी

Sat, 11 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का/फिरोजपुर। शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहिब फाजिल्का में प्रधानगी को लेकर शनिवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने तलवारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणजीत सिंह जसल ने बताया कि वे गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए थे। प्रसाद लेने के दौरान कुछ शरारती आकर अंदर बैठ गए। उन्हें बाहर आकर बात करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने बाहर आने के बाद उस पर व उसके साथियों पर तलवारों से हमला कर दिया। जसल ने बताया कि उक्त लोग गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और अन्य पदाधिकारियों के पद हासिल करना चाहते हैं। इसे लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को चोटें आई हैं। तीनों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतनाम सिंह ने बताया कि वे राज्यस्तरीय समागम गुरदासपुर में करवा रहे हैं। इसी तारीख को फाजिल्का के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए समागम की तारीख को बदलने के लिए वे फाजिल्का आए थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर विवाद हो गया। उधर, दूसरे पक्ष के सतपाल सिंह का कहना है कि दो साल के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रधान बनाया गया था। चार साल बीत गए हैं लेकिन गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी का चुनाव नहीं करवाया जा रहा। वे चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें