फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ऑमलेट बनाने में देरी पर विवाद, रेहड़ी संचालक पर हमला

Wed, 28 Oct 2026 05:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। यह हमला ऑमलेट बनाने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद किया गया। पीड़ित के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि एक दिन पहले एक ग्राहक ऑमलेट बनवाने आया था। काम अधिक होने के कारण ऑमलेट बनाने में देरी हुई। इस पर ग्राहक ने पैसे वापस देने को कहा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। अगले दिन वह अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था। तभी दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उन्होंने उस पर खंडे और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों की पहचान पंकू उर्फ पंकज और करण उर्फ खुरकी के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले भी उसके घर के आसपास घूम रहे थे। उसे अपनी जान का खतरा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की है। पुलिस फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें