फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को पिलाया जा रहा है दूषित पानी

Mon, 29 Jun 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शहरवासियों को दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर के पांच इलाकों से लिए गए पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। अभी तक पानी गंदा आने की वजह निगम ढूंढ नहीं पाया है, लेकिन लोग बीमार न हो इसके लिए निगम की टीम ने पानी की पाईपों को साफ करवा दिया है।
विज्ञापन



लोगों को पानी उबाल कर पीने के लिए कहा जा रहा है।
नगर निगम नेे जून माह में शहर के पांच इलाकों से पानी के सैंपल भरे हैं। इनमें राम नगर, भाई दित्त सिंह और इंद्रप्रस्थ मोहल्ले से एक-एक सैंपल और सलेमपुर मुसलमाना से लिए गए पानी के दो सैंपल फेल पाए गए हैं। निगम टीम फाल्ट को ढूंढने में लगी हुई है, मगर पूर्ण तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई दिनों से इलाके में आ रहे दूषित पानी की शिकायत लोगों ने निगम कार्यालय में की थी।



इसके बाद निगम टीम ने इलाकों में जाकर पानी के सैंपल भरे। राम नगर और भाई दित्त सिंह नगर से लिए गए सैंपल में से सिर्फ एक-एक सैंपल फेल पाए गए थे। वहीं सलेमपुर मुसलमाना से लिए गए दोनों सैंपल फेल थे। कई इलाकों में तो पानी की समस्या ठीक हो गई है, मगर सलेमपुर मुसलमाना में दूषित पानी की ही सप्लाई हो रही है। शुरुआती तौर पर निगम ने पानी की पाईपों को साफ करवाया है।
विज्ञापन


अप्रैल और मई में पानी के 10 सैंपल हुए थे फेल
अप्रैल और मई महीने में लिए पानी के 10 सैंपल फेल पाए गए थे। शहर में हो रही दूषित पानी की सप्लाई की समस्या को दूर करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। लोगों को मजबूरन दूषित पानी ही पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इलाके में दूषित पानी की सप्लाई होने से ज्यादातर लोगों ने घरों में आरओ सिस्टम लगाया हुआ है।


जिन-जिन इलाकों के सैंपल फेल पाए गए हैं, उनकी समस्या हल करने में स्टाफ लगा हुआ है। इलाके की पाइपों को ब्लीचिंग डाल कर साफ किया गया है। टीम की ओर से लोगों के घरों में लगे कनेक्शन चेक करने के बाद ही पानी के सैंपल लिए जाएंगे। अगर फिर भी कोई कमी आती है, तो उसे ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन

-लखविंदर सिंह, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें