फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा : विवाद में आया दलजीत दोसांझ का शो, चौपर पायलट और आयोजकों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार दलजीत दोसांझ द्वारा रविवार की रात फगवाड़ा की लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित शो विवादों के घेरे में आ गया। शो का आयोजन सारेगामा कंपनी ने किया था। फगवाड़ा पुलिस ने थाना सतनामपुरा में शो आयोजकों और दलजीत दोसांझ को लाने वाले चौपर पायलट के खिलाफ नियमों और शर्तों की उल्लंघना का मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बलवीर सिंह ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुुलिस द्वारा दर्ज मामले अनुसार आयोजकों ने दलजीत सिंह दोसांझ के चौपर को उतारने के लिए मंजूरी ली थी। जिसपर पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध किए थे। पायलट ने मनमर्जी से बनाए गए हैलीपैड की बजाय किसी अन्य स्थान पर चौपर उतार लिया। जिस पर सुरक्षा तो खतरे में आई ही और बंदोबस्त में खलल पड़ा। आयोजकों ने एसडीएम से रात 8 बजे से 10 बजे तक की मंजूरी ली थी। प्रोग्राम एक घंटा लेट चलता रहा, जिसका नोटिस लेते हुए पुलिस ने आयोजकों और पायलट चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें