फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत का लाइव शो फिर विवादों में, तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस, हैदराबाद में कल होगा Show

Thu, 14 Nov 2024 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का हैदराबाद में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट भी विवादों में आ गया है। शो से पहले दिलजीत को तेलंगाना सरकार ने नोटिस भेज दिया है। हैदराबाद में शुक्रवार को यह शो होगा।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट के लिए हैदराबाद में हैं। दिलजीत का कॉन्सर्ट शुक्रवार 15 नवंबर को होने जा रहा है। तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ, उनकी टीम और हैदराबाद के होटल नोवोटेल को नोटिस जारी किया है। तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी की तरफ जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


यह नोटिस वेलफेयर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड और डिसएबल एंड सीनियर सिटीजन विभाग ने चंडीगढ़ निवासी पंडितराव धरनवार की शिकायत पर दिया है, जिसमें शिकायत थी कि बच्चों को स्टेज पर नहीं लाया जाना चाहिए, क्योंकि लाइव शो के दौरान शोर की आवृत्ति 122 डीबी से अधिक होती है। जो बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है।

वहीं, कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ ने हैदराबाद घूमा और चार मीनार गए। इतना ही नहीं ऑटो की सवारी ली। वहीं, दिलजीत ने हैदराबाद में घूमने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दिलजीत को हैदराबाद घूमते हुए और यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दिलजीत दोसांझ अपने वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर हैं। इससे पहले वह जयपुर और दिल्ली में कॉन्सर्ट करके आए हैं। वहीं, पंजाबी स्टार का यूके में भी एक कॉन्सर्ट हुआ था। अब हैदराबाद में 15 नवंबर को दिलजीत का कॉन्सर्ट है।

दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए ट्रोल हुए थे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ अपने दिल्ली कॉन्सर्ट से खूब ट्रोल हुए थे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सिंगर का कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए आने वाले खिलाड़ी बेअंत सिंह ने स्टेडियम में लगे कूड़े के ढेर और कोने-कोने में पड़ी शराब की बोतलों का वीडियो कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

हाई कोर्ट भी दे चुका है निर्देश
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहले ही निर्देश जारी कर चुका है कि लाइव शो के दौरान शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाए जाने चाहिए। 

महिला फैन ने भेजा था नोटिस
इससे पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 26 अक्टूबर को दिल्ली में था। दिलजीत के शो की टिकट कीमतों में धोखाधड़ी और टिकट नहीं खरीद पाने के कारण एक महिला फैन ने सिंगर को लीगल नोटिस भेजा था। दिलजीत की फैन रिद्धिमा कपूर ने यह नोटिस भेजा था। नोटिस में कपूर ने कहा था कि टूर से पहले टिकट की कीमतों में हेराफेरी की गई है, जो एक अनुचित व्यापार व्यवहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें