फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब के सरोवर में डूबने से व्यक्ति की मौत

Thu, 14 Apr 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सरोवर में वीरवार सुबह डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सरोवर के आसपास सुबह करीब साढे़ छह बजे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते देखा। उन्होंने तुरंत दरबार साहिब के मैनेजर जरनैल सिंह को सूचना दी। इस पर मैनेजर ने थाना सिटी पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

डूबने वाले व्यक्ति की पहचान बाघा सिंह (54) वासी नामदेव नगर गली नंबर तीन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था और सुबह ही चार बजे घर से आया था। उसका पुराना गांव फाजिल्का जिले में लद्धूवाला है, लेकिन अब यह मुक्तसर में ही रहता था और खेती करता था।
विज्ञापन


संदेह किया जा रहा है कि उसका पांव फिसलने से पानी में गिर गया और बाद में संभल नहीं पाया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के ब्यान पर 174 की कार्रवाई करते शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें