फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सिविल अस्पताल में मनाया मधुमेह जागरूकता दिवस

Sat, 14 Nov 2026 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। सिविल अस्पताल में एसएमओ सिमरदीप कौर के नेतृत्व में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस दौरान मरीजों और आम लोगों को मधुमेह के लक्षणों, बचाव और नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्पेशलिस्ट दर्शन बधन ने बताया कि बदलती जीवनशैली और गलत खानपान से शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी भी इसका एक कारण है। उन्होंने कहा कि हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त भोजन अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है। मीठे व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करना भी जरूरी है। बधन ने रोजाना 30 से 40 मिनट सैर या योग करने की सलाह दी। उन्होंने 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित ब्लड शुगर जांच करवाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर परनीला, इंटर्न हाउस सर्जन तथा मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें