फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर काम करने वाले पुलिस मुलाजिम सम्मानित

Tue, 10 May 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर के करतारपुर में पुलिस मुलाजिमों को तरक्की के बैच लगाते डीजीपी सुरेश अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मंगलवार को जान पर खेल कर पुलिस की ड्यूटी निभाने वाले मुलाजिमों को प्रमोट किया। इसके अलावा बेहतर काम करने वाले पुलिस मुलाजिमों को नगद इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीजीपी ने लुटेरों से भिड़ कर एक्सयूवी बरामद करने वाली टीम के कंधे पर स्टार लगाए। इस टीम में शामिल एएसआई सिकंदर सिंह, कांस्टेबल गुुरिंदर सिंह और रवि कुमार को स्टार लगाए गए। उनको कैश इनाम दिया गया। इस टीम में शामिल स्वर्ण कुमार होमगार्ड को कैश इनाम दिया गया।

इस तरह बीएसएफ चौक के पास भाग रहे कैदियों को पकड़ने वाले कांस्टेबल विजय कुमार और प्रदीप कुमार को भी सम्मान दिया गया। हेड कांस्टेबल राज कुमार को गोरू बच्चा गैंग पकड़वाने में बेहतर भूमिका अदा करने पर प्रमोट किया गया। शिव कुमार को कई केसों में अहम भूमिका  निभाने पर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला कांस्टेबल दीपिका कुमारी को बेहतरीन प्रश्न पूछने पर 5000 रुपये और डीजीपी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कांस्टेबल दीपिका कुमारी की ओर से डीजीपी से पूछा गया था कि इनवेस्टीगेशन में महिला मुलाजिमों को शामिल क्यों नहीं किया जाता। इस सवाल पर डीजीपी खुश हो गए। उन्होंने महिला कांस्टेबल को इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें