फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकीलों को परेशान करने के मामले में डीजीपी ने दिए कार्रवाई के आदेश, खुफिया एजेंसियों ने जांच की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वकीलों को रात भर फोन कर परेशान करने का मामला चंडीगढ़ के आला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है। वहीं पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें तमाम दिग्गज वकीलों ने एक सुर में आवाज उठाते हुए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता से मांग की है कि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला वकीलों की तरफ से इस मामले में पुलिस को तमाम सबूत मुहैया करवा दिए गए हैं। बार काउंसिल के चेेयरमैन किरणजीत सिंह ने चंडीगढ़ में आला अधिकारियों से बात कर सख्त कार्रवाई को कहा है। सीनियर एडवोकेट गुरजीत काहलो का कहना है कि महिला वकीलों को इंसाफ दिलाने के लिए उनकी कई एडवोकेट से वार्ता चल रही है। वहीं कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले की जांच आईपीएस अधिकारी एडीसीपी रवि कुमार को सौंपी गई है। जांच कर रहे एसीपी सतिंदर चड्डा का कहना है कि पांच फोन नंबर शक के दायरे में आए हैं, जिनमें से तीन मोबाइल नंबर वालों को बुलाकर जांच की गई है। बाकी दो भी जल्द ही बुलाया जा रहा है।
बता दें कि पिछले दिनों से एक सिरफिरा रोजाना मोबाइल कॉल कर महिला वकीलों से अश्लील शब्दावली में बात करके परेशान कर रहा है। आरोपी ने एक महिला वकील का पीछा किया और उनको कॉल कर उनके सूट का रंग और लोकेशन भी बताई। जिससे वह काफी परेशान हो गई। इस कारण उनके घर में क्लेश हुआ और उनका तलाक तक हो गया। इसी तरह जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ की कई महिला वकील इस सिरफिरे का शिकार हो चुकी हैं। अमर उजाला ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए महिला वकीलों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें