मॉडल टाऊन इलाके के दो शो रूम वन स्टाप व यूएस पोलो आग लगने से जल कर खाक हो गए। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। दमकल विभाग के कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पाकर पुलिस अधिकारियों के अलावा जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी भी पहुंचे और खुद आग पर काबू करने का प्रयास किया।
वन स्टाप शो रूम के मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि यूएस पोलो क्लाथ शोरूम भी उनके शो रूम सेे सटा हुआ है। मंगलवार रात उन्हें किसी ने फोन से सूचना दी कि उनके शो रूम में आग गली है।
वह तत्काल मौके प र पहुंचे तो देखा कि यूएस पोलो शोरूम से निकली आग वन स्टाप शॉप में भी पहुंच रही है। आग से यूएस पोलो व वन स्टाप शोरूम में दोनों मंजिलों पर रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया।