फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जालंधर में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी... आरोपी गिरफ्तार, दो साल से मानसिक परेशान बताया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। बाजार शेखां स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरुग्रंथ साहब की बेअदबी की घटना सामने आई है। यह मामला दोपहर बाद 3.30 का है जब एक युवक लिफाफे में चार पैकेट दूध लेकर आया और श्री गुरुग्रंथ साहब पर गिराने लगा।
विज्ञापन

उसे सेवादार ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद सिख तालमेल कमेटी ने पुलिस डिवीजन-चार में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपी दिमागी परेशानी से ग्रस्त है और दो साल से दवा खा रहा है।
सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा तथा हरप्रीत सिंह नीटू ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां में श्री गुरुग्रंथ साहिब पर हरकीरत सिंह निवासी शेखा बाजार की ओर से दूध गिराने की सूचना मिली थी। पता चला है कि आरोपी के पिता की कपूरथला रोड पर टायर की दुकान है और उनका कारोबार भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान है, लेकिन पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें