फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : बंदूक के बल पर युवती को अगवा करने का प्रयास, तीन लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। बंदूक के बल पर गांव चश्मा में 18 वर्षीय युवती को अगवा करने का प्रयास किया गया। अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों से एक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

नामजद आरोपियों की पहचान गांव चश्मा निवासी जसवीर सिंह, अजीत सिंह व नन्ही के रूप में हुई है। जसवीर को काबू कर लिया गया है। मामले में कुछ अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 22 नवंबर की रात डेढ़ बजे उक्त आरोपी अज्ञात लोगों के साथ घर में दाखिल हुए। बंदूक दिखाकर उसे गाड़ी में बिठाने की कोशिश की।
युवती ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने 20 नवंबर को भी उन पर हमला कर पारिवारिक सदस्यों को घायल किया था। आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले और घर में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त मामला भूमि विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें