फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा संतगढ़ हरखोवाल में तोडफ़ोड़, नकदी और सोना लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर हरखोवाल गांव में डेरा संतगढ़ हरखोवाल में हथियारबंद लोगों ने कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की। हमलावर सोना, विदेशी और भारतीय रुपये लूट कर ले गए। मेहटियाना थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद कर कई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह (21) निवासी खड़ौदी जिला होशियारपुर ने बताया कि वह डेरे के वर्तमान मुखिया संत अमरजीत का सेवक है। सुबह करीब दो बजे डेरे में अचानक शोर हुआ। हथियारों से लैस लगभग 40-50 लोग आए थे। कुछ मुख्य कैबिन का दरवाजा तोड़ रहे थे। फिर वे संत अमरजीत सिंह के घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। पूछने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पिस्तौल तान दी और हाथ बांध दिए।
विज्ञापन

जब संत अमरजीत सिंह नहीं मिले तो उक्त लोगों ने कमरे की अलमारी तोड़ कर करीब डेढ़ किलो सोना, 20 लाख रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, कीमती घड़ियां, 1 लैपटॉप, 1 एप्पल की घड़ी लूट की। इसके अलावा सेवकों से जबरन 2 एप्पल मोबाइल और 15 अन्य मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

संगत ने इनमें से कुछ लोगों की पहचान की है। आरोपियों में भीरा खीरी (यूपी) निवासी तरसेम सिंह ढिल्लों, यूपी निवासी सतवीर सिंह शामिल हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरी घटना के पीछे बाबा भगवान सिंह जालंधर, ईश्वर सिंह, दीदार सिंह का कथित रूप से हाथ है, ताकि डेरे पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
08 एचएसपी 14
डेरा संतगढ़ हरखोवाल में हुई घटना की जानकारी देते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें