फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के लिए 30 हजार करोड़ के विकास प्रोजेक्ट : सुखबीर

Sat, 13 Aug 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
सुखबीर बादल। - फोटो : demo
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी 12 हजार से अधिक गांवों को विकास पक्षीय मिसाली छवि देने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


सुखबीर ने शनिवार को फरीदकोट में 60 करोड़ और कोटकपूरा में 117 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का नींव पत्थर रखा। सुखबीर ने कहा कि गरीब वर्ग की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा आगामी तीन महीनों में निशुल्क दवाई की दुकानें राज्य में खोली जा रही हैं, इसमें फरीदकोट में 33 दुकानें खोली जाएंगी।

उन्होने बताया कि फरीदकोट आरओबी एक साल और कोटकपूरा आरओबी डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा इसी दौरान उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में फरीदकोट नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन राकेश गर्ग हैप्पी ने पदभार संभाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक मनतार सिंह बराड़, विधायक दीप मल्होत्रा, चेयरमैन यूथ डेवलपमेंट पंजाब परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, डीसी मालविंदर सिंह जग्गी, एसएसपी दर्शन सिंह मान, चेयरमैन फरीदकोट जिला योजना कमेटी हरजीत सिंह भोलूवाला, एसजीपीसी सदस्य गुरबिन्द्र कौर भोलूवाला, जिला भाजप अध्यक्ष सुनीता गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल मैंगी, मार्केट कमेटी फरीदकोट के चेयरमैन गुरतेज सिंह गिल, कोटकपूरा के चेयरमैन जसपाल सिंह मौड़ और काउंसिल अध्यक्ष मोहन सिंह मत्ता भी हाजिर हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें