फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान पंजाब के किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में करवा सकते हैं इलाज : सुखबीर

Wed, 03 Aug 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  मंडी अरनी वाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को पंजाब के किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करके उनका इलाज करने को तैयार है।
विज्ञापन


भगवंत मान के कथित तौर पर संसद भवन में शराब पीकर आने की खबरों के बाद कुछेक सांसदों ने स्पीकर से मांग की है कि सांसद को देश के किसी नशा मुक्ति में इलाज के लिए दाखिल किया जाए। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल बुधवार को जलालाबाद हलके में गांव के ग्रामीणों के साथ संगत दर्शन व पंचायतों को चेक बांटने के लिए पहुंचे हुए थे।

सुखबीर बादल ने कहा कि एसवाईएल के गंभीर मुद्दे पर आल पार्टी मीटिंग की मांग कांग्रेस की पाखंड है। पंजाब की जड़ें उखाड़ने की शुरुआत कांग्रेस की ओर से की गई है। पानी संबंधी कांग्रेस ने ही पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कपूरी में 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एसवाईएल के निर्माण का नींव पत्थर रखा था।
विज्ञापन


सुखबीर ने पिछले नौ सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे विस्तारपूर्वक लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर सुखबीर ने पंद्रह पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बारह करोड़ रुपये की ग्रांट भी वितरित की। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें