फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के विकास के आगे विरोधी पार्टियां निरुत्तर: सुखबीर

Sun, 04 Dec 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि गठबंधन सरकार की ओर से राज्य में करवाए गए विकास कार्यों को मुख्य एजेंडे के रूप में रखते हुए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार की ओर से किए गए राज्य के सर्वपक्षीय विकास के आगे विरोधी पार्टियों के पास कोई जवाब नहीं है। वह 8 दिसंबर को मोगा के किल्ली चाहलां में होने वाली पानी बचाओ, पंजाब बचाओ रैली के संदर्भ में फरीदकोट के पदाधिकारियों व वर्करों की बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े 9 वर्षों के दौरान बिजली पैदावार, सड़कीय नेटवर्क, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचे और समाज कल्याण योजनाओं में तेजी आई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी सियासी पार्टियां उनके विकास कार्यों के आगे निरुत्तर हैं। उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई ठोस नीति नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां पंजाब को सरपल्स बिजली वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल हुआ है। वहीं आर्थिक पक्ष से कमजोर वर्गों, छोटे व्यापारियों और किसानों के लिए भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना जैसे विलक्षण समाज पक्षीय कदम उठाने में भी पंजाब अग्रणी राज्य के तौर पर उभरा है। सभी मुख्य मार्गों को सिक्स लेन बनाया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए भी मौजूदा सरकार ने प्रोजेक्ट बनाए हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि लोगों के भरपूर सहयोग की बदौलत ही यकीनन आगामी विधानसभा में गठजोड़ सरकार को राज्य में तीसरी बार सेवा का मौका मिलेगा। पंजाब के पानियों पर केवल पंजाब का अधिकार है और किसी भी कीमत पर पंजाब के पानियों की रक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर कोटकपूरा से विधायक व शिअद उम्मीदवार मनतार सिंह बराड़, फरीदकोट से शिअद उम्मीदवार परमबंस सिंह बंटी रोमाना, जैतो से उम्मीदवार सूबा सिंह बादल, गुरतेज सिंह गिल, सतीश ग्रोवर, जोगिंदर सिंह बराड़, जसपाल सिंह मौड़, मोहन सिंह मत्ता, भूषण मित्तल, दर्शन सिंह ठेकेदार, भाजपा नेता जयपाल गर्ग मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से फरीदकोट के विधायक दीप मल्होत्रा व उनके समर्थकों ने दूरी बनाकर रखी है। पार्टी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए यहां से दीप मल्होत्रा की टिकट काटकर पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमबंस सिंह बंटी रोमाना को उम्मीदवार बनाया गया है।  इसके बाद से ही विधायक ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें