म़क्तसर के कोटकपूरा रोड पर रोष प्रदर्शन करते पावरकॉम मुलाजिम। संवाद
- फोटो : MUKTSAR
मुक्तसर। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड मुलाजिम एवं पेंशनर्स तालमेल संघर्ष कमेटी के आह्वान पर पावरकॉम मुलाजिमों ने कोटकपूरा रोड पर विभागीय दफ्तर में केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कृषि कानूनों का विरोध किया गया। वहीं पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ मांगों को लेकर भी प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून हर वर्ग के लिए घातक सिद्ध होंगे। इन कानूनों के तहत सरकारी मंडियों को प्राइवेट कर दिया जाएगा। कॉरपोरेट घराने मनमर्जी से किसानों की लूट करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि चार वर्ष बीतने के बावजूद सरकार ने पावरकॉम पेंनशरों व मुलाजिमों की एक मांग पूरी नहीं की। इस मौके पर सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह थांदे, बलजीत सिंह मोदला, जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह, जगता सिंह, बलजीत सिंह, बसंत सिंह, शमशेर सिंह, सुखपाल सिंह समेत अन्य मुलाजिम भी मौजूद थे।