फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर-कैप्टन की राह पर केजरीवाल: फाइव स्टार कल्चर की चमक दमक के दीवाने हुए दिल्ली के सीएम

Sat, 29 Jan 2022 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पिछले दिनों 25 जनवरी को जालंधर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी रात डेरा सच्चखंड बल्लां में गुजारी थी और वहीं कई नेताओं से मीटिंग की थी। केजरीवाल ही नहीं कुछ दिन पहले भगवंत मान जालंधर पहुंचे तो उन्होंने होटल रमाडा में अपना ठिकाना बनाया था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी भी अब फाइव स्टार कल्चर में रंगती जा रही है। आप के संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव में सुखबीर बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह की तर्ज पर फाइव स्टार कल्चर की चमक दमक के दीवाने हो गए हैं। केजरीवाल गुरुवार को जालंधर पहुंचे तो उन्होंने अपनी रात होटल रेडिसन में गुजारी और लजीज व्यंजन का आनंद लिया। 

विज्ञापन


जालंधर का होटल रेडिसन सुखबीर व कैप्टन का भी ठिकाना रहा है। 2007 से लेकर 2017 तक दस साल सुखबीर बादल की सरकार रही तो उनका ठिकाना यही होटल रेडिसन होता था। होटल में ही अधिकारियों के अलावा अकाली दल के नेताओं व वर्करों के साथ बैठक करते थे। आप शोर मचाती थी कि हमारी पार्टी आम आदमी की पार्टी है, हम फाइव स्टार व वीवीआईपी कल्चर को खत्म कर देंगे। 2017 के बाद कैप्टन की सरकार सत्ता में आई तो कैप्टन का ठिकाना भी होटल रेडिसन रहा। इतना ही नहीं, कई बार कैप्टन होटल रेडिसन के मालिक गौतम कपूर की आलीशान कोठी में भी रुक जाते थे।

पिछले दिनों 25 जनवरी को जालंधर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी रात डेरा सच्चखंड बल्लां में गुजारी थी और वहीं कई नेताओं से मीटिंग की थी। केजरीवाल ही नहीं कुछ दिन पहले भगवंत मान जालंधर पहुंचे तो उन्होंने होटल रमाडा में अपना ठिकाना बनाया था और वहां उन्होंने कई नेताओं से विचार कर चुनावों को लेकर मंथन किया था। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार प्रचार किया जाता रहा है कि यह पार्टी आम जनता की है व गरीबों की है। फाइव स्टार व वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा। पार्टी पंजाब में रिवायती पार्टियों से अलग होकर चलेगी। अब पार्टी फाइव स्टार कल्चर को प्रमोट करने लगी है, इसको लेकर विपक्ष ने भी हमला बोल दिया है।

नकाब आम आदमी का, केजरीवाल हैं खास आदमी : हिमांशु पाठक

कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिमांशु पाठक ने केजरीवाल के फाइव स्टार कल्चर पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि केजरीवाल खुद को आम आदमी कहते हैं, लेकिन वह खास आदमी हैं। केजरीवाल दरअसल फर्जीवाल हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। दिल्ली से फ्लाइट में सफर करने के स्थान पर 10 लाख रुपये का चार्टेड प्लेन लेकर आ रहे हैं। पार्टी फाइव स्टार होटल से चल रही है और दिल्ली के लोग पंजाब को लूटकर खुद फाइव स्टार होटल में मौज उड़ा रहे हैं।

आप अब फाइव स्टार पार्टी है

संयुक्त अकाली दल के प्रदेश के कैशियर गुरचरण सिंह चन्नी का कहना है कि आप अब फाइव स्टार पार्टी है। ये लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। आप ने पिछले चुनावों में विदेशों से एनआरआई से लिए फंड का हिसाब नहीं दिया। केजरीवाल खुद फाइव स्टार होटलों में मौज करते हैं और जनता के बीच जाकर मफलर लेकर आम आदमी का ड्रामा करने लगते हैं। पंजाब में दिल्ली की राघव चड्डा एंड कंपनी पैसा बटोरने आई है।

मुद्दे की बात नहीं होती, पंजाब को मिला क्या इतने साल?

आप के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रमन अरोड़ा का कहना है कि विरोधियों को मुद्दे की बात करनी चाहिए। पंजाब में बेरोजगारी, नशा, बेअदबी, करप्शन सबसे बड़ा मुद्दा है। पंजाब में आचार संहिता लगी है, सर्किट हाउस या किसी सरकारी गेस्ट हाउस में दिल्ली के सीएम नहीं रह सकते हैं। उनका किसी होटल में रुकना कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें