फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भीटीवाला के व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

Sun, 17 Jul 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव भीटीवाला में 30 वर्षीय व्यक्ति गुरसेम सिंह की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार फसल खराब होने के तनाव के चलते उसने खुद को गोली मार आत्महत्या की है।
विज्ञापन


शनिवार को गुरसेम घायल अवस्था में खेत में अपनी मोटर के पास पड़ा हुआ मिला। उसे तुरंत बठिंडा के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। थाना लंबी के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुप्रीत कौर के बयान के अनुसार गुरसेम बीते साल फसल के खराब होने के बाद इस बार फिर फसल सूखने के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

इस तनाव के चलते उसने खेत पर जाकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बयान के आधार पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसका करीब डेढ़ साल पहले ही विवाह हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें