फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
अबोहर में क्षतिगस्त की गई कार। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
अबोहर। पुरानी रंजिश में बुधवार को थाना रोड पर कुछ लोगों ने कार सवार पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू बस्ती निवासी विक्रमजीत सिंह बुधवार को अपने पिता तिरलोक सिंह के साथ स्विफ्ट कार में थाना रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए कुछ अज्ञात युवकों ने बीच सड़क पर ही कार रुकवा ली। उन्होंने बेसबॉल बैट से हमला बोलते हुए गाड़ी के दोनों शीशे तोड़ दिए। पिता-पुत्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। सड़क के बीचोंबीच कार क्षतिग्रस्त होने से यातायात काफी देर बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने ही थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात शुरू करवाया। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें