थाना बाजाखाना के गांव ढिल्लवां कलां से गुजरने वाली ढैपई नहर से शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार सुबह जब लोगों ने नहर में युवक की लाश देखी तो उन्होंने थाना बाजाखाना समेत सहारा क्लब जैतो को सूचित किया। क्लब के अध्यक्ष नवदीप सपरा व सदस्यों ने पुलिस की हाजिरी में लाश को बाहर निकाला।
बरगाड़ी चौकी इंचार्ज सुखदर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की आयु करीब 25 साल थी और उसने हरी चेकदार शर्ट पहनी हुई है और उसके हाथ में लोहे का ब्रैसलेट भी है।