फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: विधिपुर फाटक के पास मिला युवक का शव, आशंका-तेजधार हथियारों से किया गया कत्ल

Mon, 27 May 2024 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

डीएसपी डी लखबीर सिंह ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है जिसकी सूचना सुबह 10:30 के करीब किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
जालंधर में युवक का शव बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना मकसूदां में पढ़ते विधीपुर फाटक के पास सोमवार सुबह सुनसान जगह से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। चश्मदीद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना मकसूदां की पुलिस टीम वहां पहुंची। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन शव पर तेजधार हथियारों के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल के पास से एक घायल युवक भी मिला है जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

डीएसपी डी लखबीर सिंह ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है जिसकी सूचना सुबह 10:30 के करीब किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें