फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों से रोकने पर पति की हत्या कर शव घर में दफनाया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बरामद किया गला शव

विज्ञापन
घटनास्थल से शव बरामद करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
अबोहर। उपमंडल के गांव बहावलवासी में एक महिला ने संबंधों में बाधा बन रहे अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही दफना दिया और ऊपर से इस प्रकार फर्श लगा दिया ताकि किसी को शक न हो। मामले की भनक लगते ही शुक्रवार को थाना सदर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मृतक का गला शव बरामद कर मां-बेटे को हिरासत में ले लिया, उनसे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए गांव बहावलवासी निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी भाभी चरणजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह के गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के साथ संबंध हैं और कुछ माह पूर्व इन दोनों की वीडियो भी वायरल हुई जिसके बाद पंचायत में दोनों का फैसला करवाया था। सुरजीत सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर मक्खन सिंह व चरणजीत कौर में अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि करीब 1 माह पूर्व जब मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में झगड़ा हुआ तो चरणजीत कौर ने अपने पति की हत्या कर दी और अपने बेटे प्रदीप उर्फ जश्न तथा कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में ही गड्ढा खोदकर मक्खन सिंह के शव को दफना दिया। इसके बाद 18 अक्तूबर को चरणजीत कौर ने थाना सदर पुलिस के पास अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
उन्होंने बताया कि मक्खन सिंह के अचानक घर से गायब होने के बाद गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और धीरे-धीरे यह बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद मक्खन सिंह की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों के शक की सुई उसकी पत्नी की ओर घूम गई और शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घर में ही दफनाए गए मक्खन सिंह के शव को गली हालत में बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई की हत्या में भाभी चरणजीत कौर के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इधर, थाना प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी चरणजीत कौर व उसके बेटे प्रदीप उर्फ जश्न के खिलाफ भादंस की धारा 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें