फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी, ओपीडी पर्ची काऊंटर पर लंबी लाईने देख हुए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सोमवार को अचानक सिविल अस्पताल में डीसी घनश्याम थोरी चेकिंग करने के इरादे से पहुंच गए। डीसी घनश्याम थोरी जैसे ही सिविल अस्पताल में दाखिल हुए सिविल अस्पताल के ओपीडी पर्ची बनाने के काउंटर पर लंबी लाइन देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन

डीसी ने फटाफट ही सिविल प्रशासन को ओपीडी पर्ची को जारी करने की पूरी प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी तरह की देरी का सामना न करना पड़े। डीसी ने सिविल सर्जन डॉ. रंजीत सिंह के साथ अस्पताल के वार्डों, इमरजेंसी विभाग, जच्चा बच्चा विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
इस दौरान जब डीसी घनश्याम थोरी अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वार्डों का दौरा करने पहुंचे तो वहां पर उन्हें मरीजों के रिश्तेदार जमीन पर ही बैठे दिखाई दिए। उन्होंने सिविल प्रशासनिक अधिकारियों को अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों के बैठने का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल अस्पताल के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन 300 व्यक्तियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए सिविल अस्पताल को आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मौका देखकर सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने डीसी को अस्पताल में सफाई सुविधाओं के अलावा नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों से अवगत करवाया। इस पर डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि नगर निगम जालंधर के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन को अस्थायी तौर पर लगभग 40-50 सफाई सेवक उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे परिसर साफ रखा जा सके। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार को नर्सिंग स्टाफ के 83 स्वीकृत पदों और स्वीपर और सब ऑफिस स्टाफ के 84 स्वीकृत पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए एक पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें