फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह

Wed, 01 Jun 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर के डीएवी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य मेहमान एडीसी कुलवंत सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौड़ रोड स्थित सीआरएम डीएवी मॉडल हाई स्कूल में दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें एडीसी कुलवंत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पहले स्थान पर आने वाली छात्रा ईशा, द्वितीय रही ललिता और तृतीय रही रूहानी बब्बर को हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्र योगेश, ऋतु, ज्योति, ऋतिक को भी पांच-पांच सौ रुपये और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान दिया गया।

डीएवी संस्था के उपाध्यक्ष लीलाधर गुप्ता, मैनेजर सुरिंदर आहुजा, एसोसिएट मैनेजर धर्मवीर खुराना, जसविंदर सिंह बिट्टा, डीएवी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल सुमन रानी, मॉडल स्कूल प्रिंसिपल हरपाल कौर ने भी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। स्कूल में प्राइमरी कक्षा के बच्चों के पहाड़े बोलने के मुकाबले भी हुए। इसमें तीसरी कक्षा का छात्र रोहन प्रथम, साहिल व हैप्पी द्वितीय और अभि व नितिश कुमार तृतीय रहे। उन्हें भी स्कूल प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें