मैं शराब नहीं पीता
दिलजीत आगे सिंगर ने कहा है, बॉलीवुड में दर्जनों, हजारों गाने शराब पर बने हैं। मेरा एक गाना है, ज्यादा से ज्यादा 2-4 गाने होंगे। मैं वह भी नहीं गाऊंगा, आज भी मैं वह गाने नहीं गाऊंगा। मेरे लिए ये बहुत आसान है। क्योंकि मैं खुद भी शराब नहीं पीता हूं, लेकिन बॉलीवुड के जो एक्टर हैं, शराब की एडवर्टाइजमेंट करते हैं, दिलजीत दोसांझ नहीं करता। आप मुझे छेड़ो मत, जहां जाता हूं चुप करके अपना प्रोग्राम करता हूं, चला जाता हूं, आप क्यों छेड़ रहे हो मुझे।
मूवमेंट करते हैं शुरू- दिलजीत
दिलजीत ने कहा है, चलो अच्छा ऐसा करते हैं, एक मूवमेंट शुरू करते हैं। जब इतने लोग इकट्ठे हो जाएं तो मूवमेंट शुरू हो सकती है। अच्छी बात है, जिन्होंने यह बात उठाई है। जितनी भी स्टेट हैं हमारे यहां, अगर वो अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित कर देती हैं, अगले ही दिन दिलजीत दोसांझ शराब पर कोई गाना नहीं गाएगा। मैं प्रण करता हूं। हो सकता है ये? बहुत बड़ा रेवेन्यू है ये। कोरोना में सब बंद हो गया था, ठेके बंद नहीं हुए थे जनाब। क्या बात कर रहे हो। आप यूथ को बेवकूफ नहीं बना सकते।
दिलजीत ने सरकार को दिया ऑफर
सिंगर ने ये भी कहा, एक और ऑफर दूं। जहां-जहां मेरे शो हैं, आप एक दिन के लिए शराब बैन कर दो, मैं शराब पर बने गाने नहीं गाऊंगा। ये मेरे लिए बहुत आसान है। मैं कोई नया कलाकार थोड़ी हूं कि आप बोलोगे, ये गाना नहीं गा सकता, वो गाना नहीं गा सकता और मैं कहूंगा अरे अब मैं क्या करूं। मैं गाना बदल दूंगा और उतना ही मजा आएगा। अगर गुजरात में शराब बैन है तो मैं सरकार का फैन हूं। मैं तो चाहता हूं कि अमृतसर मैं भी शराब बैन हो जाए। मैं शराब पर गाने बंद कर दूंगा आप देश के ठेके बंद कर दो।
दर्शकों ने तालियों से किया दिलजीत की बातों का समर्थन
बता दें कि खास बात यह रही कि शो के दौरान जब शराब के बारे में गुजरात में यह बात दलजीत दोसांझ कर रहे थे तो श्रोताओं द्वारा तालियां बजाकर उनका समर्थन किया गया। इससे दलजीत अपने मुद्दे पर लगातार कायम रहे।