फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Drug Racket: कौन है नशे का बेताज बादशाह नवप्रीत?, यूरोप से चला रहा नेटवर्क, आतंकियों का करीबी

Tue, 29 Oct 2024 01:58 PM IST
अंकेश ठाकुर सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

पंजाब का मूल निवासी नवप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन चुका है। उसका रैकेट पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। नवप्रीत सिंह नव विदेश में बैठकर अपना रैकेट चला रहा है। वह गैंगस्टरों व आतंकियों का कारीबी भी है। 
विज्ञापन
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हेरोइन तस्करी का बड़ा रैकेट चल रहा है। ब्यास के निकटवर्ती गांव वजीर भुल्लर का रहने वाला नवप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन गया है। नवप्रीत सिंह जहां पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का करीबी है वहीं अफगानिस्तान के हेरोइन के सौदागरों का बड़ा डीलर बन चुका है। इन दिनों वह अफगानिस्तान के हेरोइन सौदागर ईशा खान के साथ मिलकर हेरोइन का बड़ा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। 

विज्ञापन


एनआईए व अन्य एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका नवप्रीत लगातार ठिकाने बदल रहा है। पहले जहां उसके दुबई में होने की बात की जा रही थी वहीं बाद में पुर्तगाल और ताजा ट्रेकिंग में उसका ठिकाना तुर्की पाया गया है। हाल ही में पाकिस्तान से भेजी गई 105 किलो हेरोइन का किंगपिन नवप्रीत ही पाया गया है। नवप्रीत अकेला हेरोइन ही नहीं बल्कि हथियारों और गैंगस्टरों की पूरी मदद कर रहा है।

दो साल पहले 2500 करोड़ की दिल्ली में 354 किलो हेरोइन की खेप पुर्तगाल से नवप्रीत सिंह नव ने अपने तस्करों जालंधर के जमशेर के रहने वाले गुरप्रीत गोपी व गुरजोत गोलू को भिजवाई थी, जिसको आगे रसायन मिलाकर एक हजार किलो बनाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में बेचा जाना था। इस हेरोइन की कीमत 2500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले अमृतसर में 2700 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई थी। उसके पीछे भी नव का ही हाथ था।

विज्ञापन

नवप्रीत के साथ जुड़ा था राजिंदर सिंह उर्फ गंजा
पंजाब पुलिस के डोजियर के मुताबिक, मोहाली में आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट में दर्ज केस समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में वांछित राजिंदर सिंह उर्फ गंजा उर्फ मिट्ठू को जीरकपुर के रीवर डेल एरोविस्टा स्थित फ्लैट से गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से 530 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए गए थे। गंजा कुख्यात तस्कर और कत्ल के मामलों में गिरफ्तार नवप्रीत सिंह उर्फ नव के साथ मिलकर ड्रग सप्लाई के धंधे से जुड़ा था। राजिंदर सिंह उर्फ गंजा दिल्ली और श्रीनगर से आने वाली नशे की खेप को हासिल करके पंजाब में सप्लाई करता था। ड्रग मनी को हवाला राशि के रूप में नवप्रीत को वापस भेज देता था। 

खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े नव के तार
एजेंसियों के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नव के तार प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के साथ जुड़े हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के जजबीर सिंह उर्फ जज को जब गिरफ्तार किया गया था तो उसने पूछताछ में यह कुबूल किया था कि वह राजिंदर सिंह गंजा के द्वारा हेरोइन की सप्लाई करता था। जजबीर सिंह के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए जो हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी द्वारा सीमा पार से सप्लाई किए गए थे। अटारी में पाकिस्तान के रास्ते नमक की बोरियों के बीच 532 किलो हेरोइन लाने वाले नशा तस्कर रणजीत सिंह उर्फ चीता को पंजाब पुलिस ने मई में गिरफ्तार किया था। इस खेप के तार भी नवप्रीत नव से जुड़े पाए गए थे।
विज्ञापन

400 किलो हेरोइन बेचने में भी हाथ
कपूरथला में 400 किलो हेरोइन बेचने के नेटवर्क के पीछे भी नवप्रीत सिंह नव था। रिकॉर्ड के मुताबिक जब कपूरथला पुलिस ने जालंधर के हरगोबिंद नगर के नेकदीप उर्फ सन्नी को काबू किया तो उसने नवप्रीत नव का नाम उगला था। उन दिनों नवप्रीत नव दुबई में ठहरा हुआ था। उसी के कहने पर नेकदीप डिलिवरी करता था।

एजेंसी के पहुंचने से पहले बदल लेता है ठिकाना
खुफिया एजेंसियों के अनुसार नवप्रीत की दुबई की लोकेशन उन तक पहुंच गई थी, जिसके बाद नव ने अपना ठिकाना दुबई से बदलकर पुर्तगाल कर लिया। वह यूरोपी देश में है, जहां से ठिकाना बदलना बेहद आसान है। इससे पहले हिंदुस्तान की एजेंसियां पुर्तगाल में उस तक पहुंचती, नव ने अपना ठिकाना तुर्की में बदल दिया।

नेटवर्क में कई नए चेहरे
नवप्रीत नव का पंजाब में बड़ा नेटवर्क है। उसके नेटवर्क में कई नए चेहरे हैं, जिन तक एजेंसियों का पहुंचना आसान नहीं है। नाभा जेल ब्रेक के आरोपित गैंगस्टर पलविदर सिंह पिदा के संपर्क में भी नवप्रीत है। एजेंसियों के मुताबिक ईशा खान ही नवप्रीत के कहने पर इंडिया में ड्रग भेजता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें