फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से महिला की मौत, पति झुलसा

Mon, 05 Sep 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
स्थानीय मॉडल टाउन में गैस का सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का इलाज सिविल अस्पताल से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी शंभू मॉडल टाउन में किराए के मकान में अपने परिवार समेत रहता था। रविवार रात करीब 8 बजे शंभू की पत्नी शांति खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने लगी तो सिलेंडर फट गया। आग भड़कने से वह बुरी तरह से झुलस गई। साथ वाले कमरे में अपने बच्चों के साथ टीवी देख रहे शंभू ने आग बुझाने का प्रयास किया।

इसमें वह खुद भी काफी झुलस गया। एसी आशंका है कि गैस का चूल्हा पहले से ही ऑन या गैस की पाइप लीक कर रही थी, जिससे आग फैल गई। आसपास के लोगों ने  पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार सुबह शांति की मौत हो गई। वहीं उसका पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें