फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। डिप्टी कमिश्नर पुलिस (हैड क्वार्टर) अरुण सैनी और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) जसबीर सिंह ने जिला स्तर पर होने वाले 72वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को उन्होंने पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए इस बार कार्यक्रम का आयोजन सादा होगा। इस बार पीटी शो, सांस्कृतिक समारोह और परेड जैसी गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, फुल ड्रेस रिहर्सल 22 जनवरी को होगी। गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से सलामी दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम डॉ. जय इंदर सिंह, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, डीएफडब्ल्यू डॉ. रमन गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें