फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा... तीसरी ने भाग कर बचाई जान, क्या था कसूर?

Fri, 31 Oct 2025 03:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर क्षेत्र के गांव मानक राए में तीन महिलाओं को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर क्षेत्र के गांव मानक राए में तीन महिलाओं को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। मामला एक घोड़ी और बछिया के लापता होने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव लुहारां निवासी सफी पुत्र मासूम अली के डेरे की एक घोड़ी और उसकी बुआ की बछिया अचानक खुलकर कहीं चली गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब डेरे के पुरुष पराली इकट्ठा करने गए थे, तब डेरे पर मौजूद महिलाएं नीरा पत्नी याकूब अली, मलकू पत्नी बाड हुसैन और बुआ सेती जानवरों की तलाश में निकल पड़ीं। खोज के दौरान महिलाएं खेतों में बने दूसरे डेरे तक पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों से घोड़ी और बछिया के बारे में पूछताछ की। इतना सुनते ही वहां मौजूद चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तीनों महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की और उनमें से दो नीरा और मलकू को पकड़कर अपने डेरे में बंधक बना लिया। तीसरी महिला किसी तरह भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर अंजू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को मुक्त करवाकर काला बकरा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें