फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गजब चोरी: बंद कोठी में घुसे, चिकन बनाया साथ में चाय पी; दो सिलिंडर के साथ हजारों का सामान ले गए

Mon, 06 Apr 2026 09:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपये, दो गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल और बिजली का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तारा सिंह एवेन्यू स्थित एक बंद कोठी में चोर घुसे और दो दिन रहे। चोरों ने घर पर चिकन बनाकर खाया और चाय बनाकर पी। साथ ही बर्तन भी धोकर रख दिए। चिकन खाने के बाद उसके लिफाफे व सिंक में चायपत्ती छोड़ गए। साथ ही हजारों का सामान भी ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपये, 2 गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल और बिजली का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था। पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद परिवार चार अप्रैल को जालंधर लौटा तो इस वारदात का पता चला। 

परिवार का कहना था कि चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए अलमारियों के ताले तोड़ दिए। सामान चुराने व नल खोलने के लिए चोर हथौड़े व पेचकस लेकर आए थे। हालांकि यह सामान वारदात के बाद वह घर में ही छोड़ गए। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने कहा कि चोर उनके घर में भी घुसे थे। इस दौरान एक संदिग्ध को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया था। इस चोरी की खबर पीड़ित परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें