फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दुकानों से नगदी ले गए चोर

Mon, 12 Dec 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
शहर में बीती रविवार रात को चोरों ने गुरु नानक पुरा मार्केट में स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों में चोरी करने में चोर सफल हो गए, जबकि ज्वेलर की दुकान में चोरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


गुरु नानक पुरा में पतंजलि संस्था के उत्पाद बेचने वाले दुकान मालिक आशु शर्मा ने कहा कि वह रविवार रात को दुकान बंद कर गए थे। सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर गल्ले में पड़ी हजारों की नगदी गायब थी।

इसके अलावा चोर दुकान से अन्य सामान और दवाएं भी चुरा ले गए। उन्होंने कहा कि उनका काफी नुकसान हुआ है। इसी मार्केट की एक अन्य दुकान बब्बर ज्वेलर पर भी चोरों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इससे दुकान में चोरी होने से बचाव हो गया।
विज्ञापन


तीसरी दुकान ग्रोवर टेलीकॉम को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। वहां से चोर गल्ले से नगदी और नए पुराने मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें