कानुपुर में सोमवार को एक कार दो ट्रक के बीच घुस गई। इस दौरान कार चालक की जान बाल-बाल बच गई। सड़क पर दो ट्रक के बीच कार फंसने के चलते लंबा जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक कानपुर थाना भौति नेशनल हाइवे पर सोमवार सवेरे दस बजे के करीब अवधेश कुमार तिवारी(40) पिता लाल बहादुर तिवारी अपनी कार से चकरपुर मंढी जा रहे थे। सचेंडी के पास एक बड़ा ट्राला हाइवे के किनारे खड़ा था। अवधेश ने ट्राले को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान तेजी से पीछे आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
आवास विकास निवासी अवधेश की किस्मत अच्छी थी कि इस भीषण हादसे में उन्हें खरोंच तक नहीं आई। हालांकि कि हादसे के बाद गाड़ी से निकालने में तकरीबन पोन घंटा कड़ी मशक्कर की गई। इस बीच हाइवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस को भी मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवधेश ने बताया उनका चकरपुर मंढी में डेली रुटीन में आना-जाना होता है। अक्सर हाइवे पर सड़क किनारे बड़ी गाड़ियां खड़ी कर ड्राइवर ढाबें पर खाना आदि के लिए चले जाते हैं। लेकिन उनकी यह चूक हादसो को बुलावा देती है। ऊपर से भीषण कोहरे में वाहनों की दृश्यता भी कम हो जाती है।