फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के छह ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी 

Mon, 22 Aug 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव अकालगढ़ के खेतों में रविवार रात को अज्ञात चोर बिजली के छह ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर ले गए। वहीं वे बचा खोल व अन्य सामान खेतों में फेंक गए। इस बारे में किसानों ने थाना सिटी और बिजली विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गांव के किसानों ने बताया कि रविवार रात को सेेमनाला के साथ वाले खेतों से ही ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं। जसवीर सिंह के खेतों से दो ट्रांसफार्मर, बलदेव सिंह के खेतों से एक, सरदारा सिंह के खेतों से एक, शमिंदर सिंह गोगी के खेतों से एक, प्रीतम कौर के खेतों से एक ट्रांसफार्मर का तांबा चोरी हुआ है। इसकी जानकारी उन्हें सोमवार सुबह खेत जाने पर मिली।

किसानों ने बताया कि उन्हें घटना स्थल से एक डायरी भी मिली है, जिस पर मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसकी गंभीरता से जांच की जाए तो चोर काबू में आ सकते हैं। किसानों ने यह भी मांग की है कि उनके ट्रांसफार्मर जल्द से लगाए जाएं, ताकि धान के सीजन के दौरान उन्हें मुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें