शहर में सोमवार को विभिन्न सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। मृतक की पहचान सूरानुस्सी के रहने वाले निरंजनदास के रूप में हुई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
निरजंन दास निवासी सूरानुस्सी बाइक पर किसी काम से जा रहा था कि डीएवी कॉलेज के पास बाइक रेत से भरे हुए ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। ट्राले का चालक मौके से भाग निकला था। थाना एक के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फरार चालक को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है। एक अन्य हादसे में छोटा हाथी की इनोवा गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मकसूदां फ्लाईओवर से सटी कालिया कॉलोनी के पास इनोवा गाड़ी ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल छोटा हाथी चालक गुरबचन सिंह ने कहा कि वह अमृतसर से बैंगन लेकर सब्जी मंडी मकसूदां में बेचने जा रहा था। तेज रफ्तार इनोवा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीसीआर की टीमों ने घायलों को संभाला और मामले संबंधी जांच की।