फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड के नंबर पूछकर खातों से 38 हजार उड़ाए

Tue, 21 Feb 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर फोन पर उनके एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर खाते से पैसे निकालने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान जिले में तीन लोगों से ऐसे ही नंबर पूछकर उनके खातों से 38 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


पहले मामले में कोटकपूरा के मुक्तसर रोड निवासी व पावरकॉम से सेवामुक्त दो कर्मियों से कार्ड का नंबर लेकर उनके बैंक खातों से 21 हजार निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्तियों ने सिटी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है।

पीड़ित सेवा सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को वह अपने एक साथी गुरमेल सिंह के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गुरमेल सिंह के पास एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन


गुरमेल ने फोन उसे पकड़ा दिया और उसके झांसे में आकर उन्होंने पहले गुरमेल के बेटे बलजिंदर सिंह के एटीएम कार्ड का नंबर दे दिया और बाद में उन्होंने खुद अपने एटीएम कार्ड का भी नंबर दे दिया। आरोपी ने उनके दोनों के खातों में से 21 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह बाजाखाना के गांव डोड में किसान सोहन सिंह के पास भी एक ऐसा ही फोन आया और फोन करने वाले आरोपी ने सोहन सिंह से उसके एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके माध्यम से खाते से 17 हजार निकल लिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें