फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: सूफी गायक नूरां सिस्टर्स पर हमला, देर रात कार्यक्रम से लौटते समय बाइक सवारों ने की वारदात

Tue, 16 Jul 2024 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

ज्योति नूरां और सुलताना नूरां सूफी गायक हैं और नूरां सिस्टर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं। देर रात कार्यक्रम से लौटने के दौरान बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और एक जगह कार की रफ्तार कम होते ही हमला कर दिया। 
विज्ञापन
जालंधर में नूरां सिस्टर्स पर हमला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में सूफी गायक नूरां सिस्टर्स पर हमला हुआ है। देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास किसी प्रोग्राम से लौट रही थीं। गुरु नानक चौक के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसीपी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। आरोप है कि नूरां सिस्टर जब देर रात प्रोग्राम से लौट रही थीं तो उन्हें नहीं पता था कि बाइक सवार युवक उनके पीछे लगे हुए हैं। उन्होंने जब गुरु नानक मिशन चौक के पास गाड़ी धीरे की तो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस वडाला चौक से गुरु नानक मिशन चौक तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें