फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार, वीडियो बनाया

Sat, 25 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
रामामंडी थाना के अधीन आते इलाके चुगिट्टी में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार कर वीडियो भी बनाया। शनिवार को छात्रा का मेडिकल सिविल अस्पताल से कराया गया। रामामंडी थाना की पुलिस ने एक महिला चार के खिलाफ केस दर्ज किया है, महिला एक आरोपी की मां है। लड़की के साथ जब दुराचार हो रहा था तो वह घर के बाहर से लॉक लगाकर चली गई थी। 
विज्ञापन




 सिविल अस्पताल छात्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को सहेली के घर जा रही। रास्ते में नवजीत हैप्पी का घर पड़ता है। हैप्पी उसे खींचकर घर के अंदर ले गया। उस वक्त उसकी मां भी घर में ही थी। इस बीच नवजीत हैप्पी ने अपने दोस्त अजय नोना व अजय बेहोशी को बुला लिया। बाद में नवजीत की मां घर को बाहर से ताला लगाकर चली गई। तीनों युवकों ने उसको बारी-बारी से दुराचार किया और मोबाइल पर उसका पूरा वीडियो भी तैयार किया। दो घंटे बाद उसको घर से निकाला गया।



उसने घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। शनिवार को इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई और लड़की का मेडिकल सिविल अस्पताल से कराया गया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी करा दिए हैं। पुलिस ने नवजीत हैप्पी, उसकी मां, अजय नोना, अजय बेहोशी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें