फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में पार्किंग विवाद में चली गोलियां, युवक घायल, 24 घंटे में फायरिंग की तीन घटनाएं

Sun, 14 Dec 2025 08:00 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में शनिवार देर रात पड़ोसी युवक ने पार्किंग विवाद में गोलियां चला दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
पार्किंग विवाद में चली गोलियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के अमन नगर इलाके में शनिवार रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक पड़ोसी ने गोली चला दी। घटना के मुताबिक, एक युवती अपनी मां के घर आई थी और गली में अपनी इनोवा कार खड़ी की थी। इसके बाद, पड़ोसी युवक प्रिंस ने आरोप लगाया कि गाड़ी की पार्किंग से गली में दूसरी गाड़ी का निकलना मुश्किल हो रहा था। उसने गाड़ी को साइड में खड़ा करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए पड़ोसी ने गाड़ी से हथियार निकाला और पहले कार को तोड़ा, फिर गोली चला दी। गोली युवक को लगी और वह वहीं गिरकर बेसुध हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात ने क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। संवाद

विज्ञापन


जालंधर में 24 घंटे में तीसरी फायरिंग, अपहरण की कोशिश
जालंधर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में यह तीसरी फायरिंग की घटना है और कुल मिलाकर चौथी बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर अमृतसर नंबर की एक स्कॉर्पियो ने टिप्पर चालक को रोकने की कोशिश की। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो स्कॉर्पियो सवारों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों के निशान टिप्पर पर साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद, टिप्पर चालक और स्कॉर्पियो सवार दोनों प्रतापपुरा थाने में मौजूद हैं, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, टिप्पर चालक के साथियों ने फायरिंग के बाद चालक के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें